Connect with us

Uncategorized

चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों को श्रीनगर में रोका, श्रद्धालुओं ने लगाए आर्थिक शोषण के आरोप

चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों को बीती रात श्रीनगर में पुलिस द्वारा आगे बढ़ने से रोके जाने पर कुछ श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताई। पुलिस का कहना था कि पहाड़ी मार्गों पर रात के समय यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों को अस्थायी रूप से रोका गया।

चारधाम यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को पुलिस ने रोका
जानकारी के अनुसार, देर रात यात्रा कर रहे कई श्रद्धालुओं को श्रीनगर क्षेत्र में रुकना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों को बताया कि रात के समय यात्रा के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका अधिक रहती है, इसलिए फिलहाल आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। हालांकि रात करीब 12:30 बजे के बाद यात्रियों को आगे बढ़ने दिया गया। इस दौरान कुछ यात्रियों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल भी उठाए।

आर्थिक शोषण के लगाए आरोप
मध्यप्रदेश से आए एक यात्री ने आरोप लगाया कि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं का आर्थिक शोषण हो रहा है। उनका दावा है कि पहले जोशीमठ क्षेत्र में पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद उन्हें होटल में ठहरना पड़ा, जहां एक रात के लिए उनसे लगभग 30 हजार वसूले गए।

यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि यात्रा मार्ग पर भोजन, पानी और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम सामान्य कीमतों की तुलना में काफी अधिक वसूले जा रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि सुरक्षा कारणों से यात्रियों को रोका जाता है तो प्रशासन को ठहरने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की दरों पर भी प्रभावी निगरानी रखनी चाहिए, ताकि किसी को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें -  गर्मी से मिली राहत: उत्तराखंड के इन जिलों में आज भी बारिश के आसार, IMD का ताजा अपडेट पढ़ें

पुलिस ने दिया सुरक्षा का हवाला
वहीं पुलिस का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में रात के समय संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यकता पड़ने पर यातायात को नियंत्रित किया जाता है।

Ad

More in Uncategorized

Trending News