Connect with us

Uncategorized

इस महीने टिहरी आ सकते हैं PM Modi!, झील किनारे होगी बड़ी जनसभा

 

pm-modi-may-soon-visit-tehri-uttarakhand-news

PM Modi Tehri Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर उत्तराखंड का दौरा कर सकते है। इस महीने के अंत या फिर जून के पहले हफ्ते में पीएम मोदी टिहरी आ सकते हैं। जहां वो टिहरी बांध की 1000 मेगावाट पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) परियोजना का लोकार्पण कर सकते है। इस प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन और टीएचडीसी ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। बता दें कि टिहरी झील के किनारे कोटीकॉलोनी में वो जनसभा को सबोधित करेंगे।

टिहरी आ सकते है PM Modi Tehri Visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित टिहरी दौरे को लेकर प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है। पीएम टिहरी बांध की पीएसपी परियोजना राष्ट्र को समर्पित कर सकते है। इसके अलावा वो टिहरी मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रख सकते हैं। साथ ही टिहरी बांध प्रभावितों की लंबित पुनर्वास की समस्याओं, रायल्टी, रिंग रोड परियोजना और क्षेत्रीय विकास से संबधित मुद्दों पर बात हो सकती है।

झील किनारे होगी बड़ी जनसभा

आपको बता दें कि पहले से ही टिहरी बांध 1000 मेगावाट और कोटेश्वर बांध 400 मेगावाट बिजली प्रोड्यूस कर रहा हैं। पीएसपी के 1000 मेगावाट जुड़ने से टोटल 2400 मेगावाट की बिजली का उत्पादन करेगा। पीएसपी परियोजना की लागत करीब आठ हजार करोड़ है। ये देश की पहली वेरिएबल स्पील पंप स्टोरेज परियोजना है। ये बिजली उत्पादन को नियंत्रित करने में मददगार है।

प्रधानमंत्री ने खुद जताई थी टिहरी आने की इच्छा

बताते चलें कि पीएसपी का पहले 14 अप्रैल को लोकार्पण होना था। लेकिन किसी कारण की वजह से ये कार्यक्रम स्थगित हो गया था। उसी समय पीएम ने टिहरी आने की इच्छा भी जताई थी। ऐसे में आज विधायक किशोर उपाध्याय ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। साथ ही प्रधानमंत्री को टिहरी आने का न्योता भी दिया। उनकी माने तो पीएम के दौरे के बाद टिहरी में कार्य निर्माण को तेजी मिल सकती है।

More in Uncategorized

Trending News