Connect with us

Uncategorized

अल्मोड़ा बस हादसे में PM Modi ने जताया शोक, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की – Almora Bus Accident

pm modi expressed-grief on almora road accident

PM Modi on Almora Bus Accident: आज यानी मंगलवार को अल्मोड़ा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां भिकियासैंण से विनायक मार्ग पर एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण सड़क हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं कई लोग घायल है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे में दुख जताया है।

अल्मोड़ा बस हादसे में पीएम मोदी ने जताया शोक PM Modi on Almora Bus Accident

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर इस हादसे पर शोक जताया है। पीएमओ इंडिया ने ट्वीट किया, “उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण ब्लॉक हुए बस हादसे में लोगों की मौत बहुत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं। घायल जल्द से जल्द ठीक हों।”

सीएम धामी ने भी दुख जताया

हादसे के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी इस हादसे में मारे गए लोगों पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, “जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें यात्रियों के हताहत होने की सूचना है। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है।”

Almora Bus Accident

घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की

आगे उन्होंने लिखा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें। हादसे में घायल यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  BJP ने बांटी बड़ी जिम्मेदारियां!, 15 विभागों के संयोजकों का ऐलान, जानें किसे मिला कौन-सा विभाग?

गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। इस पूरे प्रकरण की सतत निगरानी की जा रही है और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं

More in Uncategorized

Trending News