Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी : पुलिस की वर्दी उतरवाने की धमकी देने वाले लवजीत को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मीनाक्षी

हल्द्वानी में कानून व्यवस्था को ठीक करना दिन प्रतिदिन चुनौती होता जा रहा है। ताजा मामला भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र का है जहां एसएसपी के निर्देश पर चेकिंग कर रही महिला चौकी इंचार्ज से बदसलूकी और अभद्रता का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक रसूखदार की गाड़ी से काली फिल्म हटाने पर उसने चौकी इंचार्ज के साथ बदसलूकी की गई है । इसके बाद महिला चौकी इंचार्ज ने कार स्वामी लवजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस क्षेत्र अधिकारी अमित कुमार का कहना है कि तत्काल लवजीत सिंह निवासी लालकुआं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित चौकी इंचार्ज को धमकाना और बदसलूकी के मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी.के अनुसार, घटना 10 मई की रात तिकोनिया क्षेत्र की है, जब कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम गश्त और वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान ‘कबाड़ी कबाब’ के पास काली फिल्म लगी एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका गया।
पुलिस ने बताया कि चालान की कार्रवाई के दौरान कार चालक ने ड्यूटी पर तैनात महिला उपनिरीक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की। आरोपी ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और “वर्दी उतरवा देने” की धमकी दी तथा बाद में वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
उपनिरीक्षक आरती की शिकायत पर कोतवाली हल्द्वानी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों या अन्य लोकसेवकों के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More in Uncategorized

Trending News