Connect with us

Uncategorized

Uttarakhand Congress की राजनीतिक मामलों की समिति घोषित, जानिए कौन-कौन शामिल?

uttarakhand-congress-formed-political-affairs-committee

Uttarakhand Congress Political Affairs Committee: उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों की तैयारियां जोरो से है। अब काग्रेंस (Uttarakhand Congress) भी एक्शन मोड पर आ गई है। कांग्रेस ने आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक मामलों की समिति गठित कर दी है। उत्तराखंड कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं और दस विधायकों को समिति में शीर्ष नेतृत्व में जगह मिली है। अब समिति के गठन के बाद कांग्रेस उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों को पूरी मजबूती के साथ लड़ सकेगी। 

उत्तराखंड कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी घोषित Uttarakhand Congress Political Affairs Committee

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है। इस समिति में पार्टी प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, केंद्र में पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरदीप सिंह सप्पल, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन को शामिल किया है।

किन नेताओं को मिली जगह?

इसके साथ ही पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उत्तराखंड कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सह प्रभारी मनोज यादव, हरक सिंह रावत, कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक तिलक राज बेहड़, विधायक ममता राकेश, विधायक मनोज तिवारी, विधायक विक्रम सिंह नेगी, विधायक रवि बहादुर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह और ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी को भी शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया बारिश के बीच विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा..

More in Uncategorized

Trending News