Connect with us

Uncategorized

प्रयागराज: मस्जिद में महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पीटा, आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

प्रयागराज: खुल्दाबाद स्थित एक मस्जिद में महिला से दुष्कर्म की कोशिश और विरोध पर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर खुल्दाबाद पुलिस ने आरोपित खालिद जाफरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि सैय्यद सरांवा कौशांबी निवासी एक महिला शहर में रहकर दूसरे के घर में चौका बर्तन करके भरण पोषण करती है। उनका आरोप है कि कुछ दिन पहले हिम्मतगंज निवासी एक मौलवी के घर काम करने गई तो मकान में ताला बंद था।
वह बाथरूम करने के लिए बगल की मस्जिद में चली गई। जब वह बाहर निकल रही थी तभी उसे देखकर खालिद भड़क उठा। वह गाली-गलौज करते हुए हाथ पकड़ लिया और कपड़े फाड़कर जमीन पर पटक दिया।

अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाया तो पिटाई की। डीसीपी सिटी के दफ्तर पहुंचकर इसकी शिकायत दी, जिसके आधार पर खुल्दाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि आरोपित की तलाश चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले, किसे कहां मिली नई तैनाती, यहां देखें पूरी सूची

More in Uncategorized

Trending News