Connect with us

साहित्य

युवा साहित्यकार आराधना शुक्ला की पुस्तक प्रकाशित

उत्तराखण्ड की उभरती युवा साहित्यकार आराधना शुक्ला द्वारा संपादित पुस्तक ” द ट्रेजर ऑफ पर्ल्स ” प्रकाशित हो चुकी हैं। यह पुस्तक अंग्रेजी भाषा में संपादित हुई है। जिसमें देश भर के प्रोफ़ेसर्स, टीचर्स व विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा अपनी कविताओं को सम्मिलित किया। प्रकाशित पुस्तक में विभिन्न विषयों पर कविताओं का संकलन हैं। इस पुस्तक का पाठ करते समय पाठक इन कविताओं को अपने दैनिक अनुभव से जोड़ते हुए सकारात्मक विचारों को उत्त्पन्न करने में सक्षम होंगे,ऐसा लेखक का मानना है। यही सकारात्मक विचार उनको ऊचाइयों तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगा।

इस पुस्तक से पूर्व आराधना कई रिसर्च आर्टिकल लिख चुकी हैं, उनके द्वारा लिखी हुई कई कवितायें तथा लघु कथाएँ विभिन्न पुस्तकों,पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई है। अभी भी आराधना का तीन पुस्तकों पर लिखने का काम जारी हैं। उनका मानना हैं कि यह सभी कार्य परम पिता परमेश्वर की कृपा तथा परिजन, गुरुजन व शुभ चिंतकों के बदौलत ही सम्भव हो पाया हैं। साहित्य,लेखन के क्षेत्र में विशेष रुचि रखने वाली आराधना का लक्ष्य बहुत ऊँचा है। इस पुस्तक ” द ट्रेजर ऑफ पर्ल्स ” की कीमत 350/- मात्र रखी गई है और अमेज़ॉन (Amazon) पर उपलब्ध हैं ।

Continue Reading
You may also like...

More in साहित्य

Trending News