Connect with us

Uncategorized

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार, येलो अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल



प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बादलों ने डेरा डाला हुआ है। कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। ऊंचाई वाले इलाकों में चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। इसके साथ ही आस-पास के इलाकोंं में बारिश भी हो रही है।

इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में आज ऊंचाई वाले इलाकों बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर में 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार हैं। इसके साथ ही आसपास के निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर ओलावृष्टि के आसार भी हैं

यह भी पढ़ें -  भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की बड़ी तैयारी: धामी कैबिनेट ने विजिलेंस ढांचे को पूरी तरह बदला, जानें नये नियम

More in Uncategorized

Trending News