Connect with us

Uncategorized

मौसम विभाग में बारिश का किया येलो अलर्ट जारी

पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में अगले तीन दिन यानी 27 अगस्त तक बारिश का क्रम जारी रहेगा जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो 27 अगस्त तक राज्य के अधिकांश से इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश वहीं कुछ स्थानों में वर्षा के तीव्र दौर की संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट चेतावनी जारी की गई है। साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 अगस्त से प्रदेश में बारिश से राहत के भी आसार बताए हैं।
विज्ञान केंद्र ने आज शुक्रवार 25 अगस्त के लिए उत्तराखंड के सभी जनपदों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ वर्षा के तीव्र दौर की भी संभावना है।


26 और 27 अगस्त को इन जिलों में बरसेंगे बादल
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 26 और 27 अगस्त को भी राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग , और अल्मोड़ा जिले को छोड़कर राज्य के अन्य 9 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 26 और 27 अगस्त को राज्य के 9 जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें उत्तराखंड – सहेली की जगह परीक्षा दे रही युवती गिरफ्तार
28 अगस्त से राहत के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक 28 अगस्त से प्रदेश में मानसून की एक्टिविटी कम होने की संभावना है जिसके चलते बारिश से राहत के आसार रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के बाजारों पर पुलिस का पहरा! ड्रोन से निगरानी, 133 कैमरों की नजर में रहेंगे बाजार, 8 जगह दमकल तैनात


लगातार बारिश से 216 सड़कें अवरुद्ध
आपदा परिचालन केन्द्र के अनुसार राष्ट्रीय और पिथौरागढ़ जिले में 05 बार्डर मार्ग, 20 राज्य मार्ग सहित लगभग 216 सड़कें अवरुद्ध हैं। टिहरी जिले के ऋषिकेश- चम्बा-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-94) बगड़धार के समीप भूस्खलन से भारी मलबा और बोल्डर आने से और पिथौरागढ़ जिले में राष्ट्रीय राज मार्ग-1447 (बीआरओ) रामगंगापुल-क्वीटी-बिर्थी मोटर मार्ग रामगंगापुल पर बनिक के पास वॉशआउट होने के कारण यातायात अवरुद्ध है। बागेश्वर जिले रामगंगापुल राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-109 ) किमी. 88.900 में क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात अवरुद्ध है। पौड़ी जिले के कोटद्वार-दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-119) स्थान दुगड्डा-आमसौड, आमसौड-सिद्धबली के समीप भू-स्खलन और भारी मात्रा में मलबा पत्थर आने के कारण यातायात अवरुद्ध है। जिन्हें खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News