Connect with us

Uncategorized

रामनगर यहां युवक ने युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किया दुष्कर्म

रामनगर (नैनीताल)। मुरादाबाद के एक युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए रामनगर की विवाहित महिला से दोस्ती की। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म कर उसकी अश्लील फोटो खींच ली। महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएसआई प्रथम मो. युनूस ने बताया कि महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि उसकी एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिये अब्दुल समद निवासी पीर का बाजार गली नंबर दो करूला मुरादाबाद से दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई और आरोपी उससे मिलने रामनगर आता रहा। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो खींच ली। जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया।

आरोपी ने महिला से अश्लील फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

यह भी पढ़ें -  चमोली टनल हादसा: भारी बारिश से निर्माणाधीन सुरंग में घुसा पानी और मलबा, 16 मजदूरों का सुरक्षित रेस्क्यू; अपनों की जानकारी के लिए तुरंत मिलाएं ये हेल्पलाइन नंबर

More in Uncategorized

Trending News