Connect with us

Uncategorized

कलेक्शन शुल्क नहीं देने पर घरों की भी कटेगी आरसी

मीनाक्षी

हल्द्वानी। कूड़ा कलेक्शन शुल्क नहीं देने पर अब घरों के भी चालान काटे जाएंगे। हल्द्वानी में कूड़ा कलेक्शन शुल्क जमा नहीं करने वालों की सूची बनाने की तैयारी बैंणी सेना ने कर ली है। इसके अनुसार चालानी कार्रवाई करने के साथ ही सूची को सार्वजनिक किया जाएगा। बैंणी सेना की मासिक बैठक का आयोजन मंगलवार को नगर निगम सभागार में किया गया। इस दौरान बताया गया कि व्यावसायिक प्रतिष्वानों की तरह ही कई घर भी कूड़ा कलेक्शन चार्ज जमा नहीं कर रहे हैं। जिससे निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है। बैंणी सेना द्वारा कई बार कहे जाने के बाद भी लोग शुल्क जमा करने से इनकार कर रहे हैं। अब ऐसे घरों की सूची बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद इनका का भी चालान काटा जाएगा। साथ ही कॉलोनियों में शुल्क नहीं देने वालों की सूची चस्पा किए जाने के साथ ही इनके नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। बैंणी सेना के प्रतिनिधियों ने बताया कि कूड़ा गाडी की कमी होने से गलियों में समय से वाहन नहीं पहुंच रहा है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई किराएदार भी शुल्कः देने से बच रहे हैं। इसकी जानकारी नगर आयुक्त को दिए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बैंणी सेना के प्रबंधक मनोज नेगी, नीमा विष्ट, प्रभा खनका, मीनाक्षी नयाल, अनिता बोरा, रेनू पांडे, मीनाक्षी पांडे, हेमा बसखेती, ममता लोबीयाल आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- सुबह से हो रही बारिश,नगर आयुक्त और एसडीएम बरसात को लेकर पूरी तरह से अलर्ट

More in Uncategorized

Trending News