Connect with us

कुमाऊँ

इस विभाग में निकली 106 पदों पर नियुक्ति, जल्द करें आवेदन

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में फैकल्टी की कमी को पूरा करने के लिए कॉलेज प्रशासन के द्वारा 24 विभागों के 106 पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा 27 नवंबर को प्राचार्य कार्यालय में 11:00 बजे से इंटरव्यू शुरू होंगे।

जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के अलग-अलग विभागों में 76 असिस्टेंट प्रोफेसर 3 एसोसिएट प्रोफेसर और 10 प्रोफेसर नियुक्त किए जाने हैं सबसे ज्यादा 11 असिस्टेंट प्रोफेसर जनरल मेडिसिन और 9 असिस्टेंट प्रोफेसर सर्जरी विभाग में भर्ती होने हैं।इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की रेडियोलॉजी विभाग में केवल एक प्रोफ़ेसर कर देते हैं इस विभाग में अल्ट्रासाउंड से लेकर तमाम जहां से तेजी से हूं इसके लिए भी यहां दो एसोसिएट प्रोफेसर और 4 असिस्टेंट प्रोफेसरों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है जबकि वहीं दूसरी तरफ न्यूरो सर्जरी में एक प्रोफेसर, नेफ्रोलॉजी में एक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व एक असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त होना है।वहीं दूसरी तरफ कार्डियोलॉजी विभाग के लिए एक प्रोफेसर एक सीनियर एसोसिएट प्रोफेसर और एक असिस्टेंट प्रोफेसर की जरूरत है तथा यूरोलॉजी विभाग में एक प्रोफेसर एक एसोसिएट प्रोफेसर और प्लास्टिक सर्जरी में एक प्रोफेसर को नियुक्त किया जाना है।

वही मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रोफ़ेसर को प्रतिमाह ₹143000 एसोसिएट प्रोफेसर को ₹123000 और असिस्टेंट प्रोफेसर को ₹95000 प्रति माह वेतन मिलेगा और यह नियुक्ति संविदा पर 1 साल के लिए होगी बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रोफेसरों को 3 साल तक के लिए आगे कार्य पर बढ़ाया जा सकता है मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण जोशी का कहना है कि वाक इन इंटरव्यू के जरिए नियुक्ति की जाएगी इसके लिए विज्ञप्ति जारी कर दी जा चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News