Connect with us

उत्तराखण्ड

पत्रकारों की समस्याओं को लेकर पर्वतीय पत्रकार महासंघ ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी। पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
सौंपे गये ज्ञापन में लघु एवं मझौले समाचार पत्रों व बेब पोर्टलों का लंबित विज्ञापन बिल भुगतान कराने और पत्रकारों की मान्यता, मेडिकल क्लैम, पत्रकारों की पेंशन समेत पत्रकारों की अनेक समस्याओं सेे संबंधित दस सूत्रीय मांग रखी ।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने मुख्यमंत्री को लंबित विज्ञापन बिल भुगतान के संदर्भ में मौखिक रूप से भी अवगत कराया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह स्वीटी,जिलाध्यक्ष अजय उप्रेती,नगर अध्यक्ष आनंद बत्रा, वरिष्ठ पत्रकार जीवन जोशी, जसवीर सिंह आदि कई पत्रकार उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भवाली के सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार और उनकी पत्नी सभासद सपना समेत 50 से अधिक लोगों को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता…
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News