Connect with us

Uncategorized

Saif Ali khan news: हमले के बाद अब कैसी है सैफ अली खान की हालत? डॉक्टर्स का बयान आया सामने

Saif Ali Khan Attacked

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान(Saif Ali khan) फिलहाल इस वक्त मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट है। बुधवार की देर रात अज्ञात शख्स ने अभिनेता पर चाकू से कई वार किए। जिसके चलते वो घायल हो गए। हमले के बाद तुरंत ही उन्हें अस्पताल में भर्ती (Saif Ali Khan In lilavati hospital) करवाया गया। इसी बीच अब सैफ अली खान की हेल्थ पर डॉक्टर्स का बयान सामने आया है।

डॉक्टर ने सैफ अली खान कि हालत पर कहा ये (Saif Ali Khan In lilavati hospital)

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की हेल्थ अपडेट देते हुए डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें हमले के बाद काफी चोट आई है। जिसके चलते उनका ऑपरेशन किया जा रहा है। उन्होंने बताया, “सैफ पर उनके घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया था। उन्हें सुबह 3:30 बजे लीलावती लाया गया। उन्हें छह चोटें आई हैं, जिनमें से दो गहरी हैं। एक चोट उनकी रीढ़ की हड्डी के करीब है। हम उनका ऑपरेशन कर रहे हैं। उनका ऑपरेशन न्यूरोसर्जन नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी कर रहे हैं। सर्जरी के बाद ही हमें पता चलेगा कि कितना नुकसान हुआ है।” साथ ही डॉक्टर ने ये भी बताया कि अभिनेता की एक चोट गर्दन पर भी है। सुबह 5.30 बजे सर्जरी शुरू हुई थी और अब तक चल रही है।

सैफ अली खान पर हुआ हमला (Saif Ali Khan Attacked)

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक शख्स सैफ अली खान के घर में घुसा। दोनों अभिनेता और अज्ञात शख्स के बीच हाथापाई हुई। घर में उस वक्त अन्य सदस्य भी मौजूद थे। कहा जा रहा है कि घर में घुसे इस शख्स की पहले नौकरानी से बहस हुई। बीच-बचाव करने उतरे सैफ अली खान पर शख्स ने हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें -  मौसम खराब होने के चलते कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच पाए राहुल गांधी, फोन पर मांगी माफी

इस घटना की सूचना तुरंत ही बांद्रा पुलिस को दी गई। पुलिस की माने तो ये घटना अभिनेता के बांद्रा वाले घर पर हुई। इस दौरान सैफ के हाथ, गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर चोट लगी है।

करीना कपूर कर रही थी दोस्तों के साथ पार्टी (Kareena Kapoor Husband Saif Ali Khan)

खबरों की माने तो जिस वक्त सैफ पर हमला हुआ उस वक्त करीना कपूर घर पर नहीं थी। वो अपनी वहन करिश्मा और दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी। सैफ पर हुए हमले के कुछ घंटे पहले करीना ने इंस्टाग्राम पर करिश्मा, रिया कपूर और सोनम कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया कि हमले के दौरान वो घर पर थीं या नहीं

Ad

More in Uncategorized

Trending News