Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड के लिए अग्निवीर भर्ती 2026 का शेड्यूल जारी, कई पदों पर होगी

 

uttarakhand-agniveer-recruitment-rally-schedule-july-august-2026

भारतीय सेना ने उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके अनुसार राज्य के अलग-अलग जिलों में 27 जुलाई से 6 अगस्त तक भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसमें धार्मिक शिक्षक (जेसीओ), सिपाही टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट), हवलदार एजुकेशन सिपाही फार्मा समेत अलग-अलग श्रेणियों के पदों पर भर्ती होगी।

उत्तराखंड के लिए अग्निवीर भर्ती 2026 का शेड्यूल जारी

बता दें कि भर्ती कार्यक्रम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अभ्यर्थियों के लिए जारी हुआ है। अलग-अलग डेर पर जिलावार भर्ती आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यार्थियों ने कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) पास किया है, उन्हें अपनी सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ तय डेट और स्थान पर आना होगा।

शारीरिक और दस्तावेजों की होगी जांच

सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार भर्ती में शारीरिक और दस्तावेजों की जांच होगी। निर्धारित प्रक्रिया के हिसाब से शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंडों की जांच, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और बाकी जरूरी दस्तावेज लाने होंगे।

समय पर पहुंचने की अपील

इसके साथ ही युवाओं से अपील की गई है कि वो अपनी भर्ती की डेट पहले ही पुष्टि कर लें। निर्धारित समय पर भर्ती की जगह पर पहुंच जाए। जो भी अभ्यार्थी बिना दस्तावेज या निर्धारित समय के बाद आएगा उसे भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  ‘बीकेटीसी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का ये रिश्ता क्या कहलाता है?’ – गणेश गोदियाल

More in Uncategorized

Trending News