Connect with us

Uncategorized

तेज बहाव में बह गया स्कूटी सवार, बाल बाल बची जान

 भिकियासैंण। अल्मोड़ा जिले में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते नदी, नाले और गधेरे पूरे उफान पर हैं। तहसील सल्ट के मानिला में भिकियासैंण यूको बैंक के कर्मचारी आज शनिवार को स्कूटी सहित बरसाती गधेरे में बह गये। इस बीच स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बमुश्किल इन्हें गधेरे के तेज बहाव से बाहर निकाला, जबकि स्कूटी उफनते पानी के साथ ही बह गई है।
      बताया जा रहा है कि मानिला निवासी शंकरदत्त भट्ट भिकियासैंण यूको बैंक में कर्मचारी हैं। आज सुबह वह अपनी स्कूटी से बैंक जा रहे थे। इस बीच खल्टा गधेरा तेज बहाव के साथ सड़क पर बह रहा था। बैंक कर्मचारी ने स्कूटी की रफ्तार बढ़ाते हुए जैसे ही इस बरसाती गधेरे को पार करने का प्रयास किया, वह वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठे और स्कूटी सहित गधेरे में बहने लगे। इसी बीच आस—पास के लोगों ने दौड़ कर उनको पकड़ लिया। इस हादसे में इन बुजुर्ग कर्मचारी के पांव में चोटें भी आई हैं।


     जिसके बाद उन्हें एक टैक्सी वाहन में बैठाकर उन्हें निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। इधर बरसाती गधेरे में बह गयी स्कूटी का कहीं कुछ पता नही चल सका है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  जंगल में चारा लेने गई महिला को हाथी ने कुचला, परिवार में मचा कोहराम
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News