Connect with us

Uncategorized

एसडीएम ने फॉरेस्ट चौकी से चौफला चौराहे तक नाले के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

मीनाक्षी

एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह द्वारा आज फॉरेस्ट चौकी से चौफला चौराहा तक बिठौरिया नाले के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।उक्त परियोजना के अंतर्गत फॉरेस्ट चौकी नाले के जल प्रवाह को मोड़ने हेतु सीसी नाला (कंक्रीट नाला) का निर्माण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में जलभराव और नाले की अव्यवस्था की समस्याओं का समाधान हो सके। यह परियोजना जिला खनिज न्यास निधि के अंतर्गत जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा स्वीकृत की गई है।निरीक्षण के दौरान एसडीएम राहुल शाह ने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने पर स्थानीय निवासियों को जलभराव और जल निकासी की समस्याओं से राहत मिलेगी।इस निरीक्षण में सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता दिनेश रावत, सिंचाई विभाग के एसडीओ श्री मनोज तिवारी, और नायब तहसीलदार हल्द्वानी श्री डी.सी. मिश्रा भी उपस्थित थे

यह भी पढ़ें -  पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख की हत्या का मामला, मां की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

More in Uncategorized

Trending News