Connect with us

Uncategorized

नैनीताल : खेलते समय नदी में बहा 14 वर्षीय मोहित, तलाश जारी

नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा स्थित ग्राम पंचायत हैड़ाखान क्षेत्र के तोक भोड़िया गांव निवासी पूरन चंद्र का 14 वर्षीय बेटा मोहित रविवार शाम गौला नदी के किनारे अपने दोस्तों के साथ खेलते समय नदी में बह गया। जिसकी सूचना उसके साथ के बच्चों ने उसके परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने खोजबीन की लेकिन मोहित का कुछ पता नहीं चला।जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय बेटा मोहित जूनियर हाईस्कूल भोड़िया में कक्षा छह का छात्र है। रविवार की शाम वह तीन दोस्तों के साथ गौला नदी किनारे खेल रहा था। शाम करीब चार बजे बच्चों ने मोहित के घर वालों को उसके गौला नदी में बहने की सूचना दी। ग्रामीणों के साथ पहुंचे परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इस दौरान प्रधान मुन्ना पलड़िया ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन रात आठ बजे तक भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच पाए।वहीं काठगोदाम थानाध्यक्ष, विमल मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने अपने सीमा क्षेत्र में छानबीन शुरू की लेकिन मोहित का कुछ पता नहीं चला। टीम लगातार मोहित की तलाश कर रही है। बेटे के बहने की सूचना के बाद से उसकी मां गीता देवी बेसुध हैं।

यह भी पढ़ें -  खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त, देहरादून-टिहरी में ताबड़तोड़ छापेमारी

More in Uncategorized

Trending News