Connect with us

Uncategorized

पानी की टंकी के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी

रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील चौकी से कुछ ही दूरी पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रुड़की के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैपुरानी तहसील स्थित पानी की टंकी के नीचे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। क्षेत्र के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का नाम हरीश उर्फ मोनी है जो अंबर तालाब निवासी बताया जा है।
युवक के परिजन भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस इस मौत को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल उनकी तरफ से तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है।
परिजनों का कहना है कि मोनी किसी मामले में जेल में बंद था। जिसकी शनिवार ही सुबह जेल से रिहाई हुई थी और फिर देर शाम को उसकी मौत की खबर मिली है। जिसके बाद से उनके घर में मातम पसर गया है। परिजनों ने पुलिस से मामले मे गहनता से जांच करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में BESS सिस्टम होगा स्थापित, JEM Energy को मिला ₹100 करोड़ का प्रोजेक्ट

More in Uncategorized

Trending News