Connect with us

Uncategorized

पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड में सात दिन का शोक, आदेश जारी

मीनाक्षी

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बीते गुरुवार को निधन हो गया है. पूर्व पीएम के निधन पर उत्तराखंड में सात दिन का शोक घोषित किया है. जिसे लेकर शासन ने आदेश भी जारी कर दिया है.


देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड में सात दिन का शोक रहेगा. जिसे लेकर शासन ने आदेश जारी कर दिया हैं. बता दें सात दिन तक राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे. इसके साथ ही शासकीय और मनोरंजन के कोई कार्य नहीं होंगे.

92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है वह काफी वक्त से स्वास्थय संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे. गुरुवार शाम को अचानक उनकी तबियत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें -  मरियम पेरामेडिकल कॉलेज पर कब्जे का षड्यंत्र, संस्थापक पक्ष ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, एफ आई आर दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

More in Uncategorized

Trending News