Connect with us

Uncategorized

बागेश्वर जिले में पिछले 18 घण्टे में सात की मौत

बागेश्वर। पहाड़ के जिलों में भी अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। जिले में पिछले 18 घंटे के दौरान सात लोगों ने दम तोड़ दिया है। मृतकों में गरूड़ क्षेत्र के पति-पत्नी भी शामिल बताये गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को सूपी निवासी 70 वर्षीय पुरुष ने दम तो़ड़ा था। देर रात फरसाली निवासी 34 साल के व्यक्ति व गरूड़ निवासी एक व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। बताया कि गरूड़ निवासी व्यक्ति ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया था। जबकि गुरूवार की सुबह गरूड़ निवासी व्यक्ति की पत्नी 48 वर्षीय, गरूड़ के लौंबांज निवासी व्यक्ति व चलकाना निवासी एक व्यक्ति व दफौट निवासी 60 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ दिया। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि जनपद में आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। मरीजों को हरसंभव इलाज दिया जा रहा है।

सीएमओ के अनुसार कोविड मरीजों का समय पर चिकित्सालय न पहुंचना भी मरीज की मौत का प्रमुख कारण सामने आया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक जांच और ट्रेसिंग पर जोर दिया जाना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें -  दुनिया ने खो दिया अपना सबसे बड़ा पर्वतारोही!, हिमस्खलन ने छीन ली ‘निम्सदाई’ की जिंदगी
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News