Connect with us

शिक्षा

शिव नादर फाउंडेशन द्वारा संचालित विद्या ज्ञान स्कूल खोलने की मांग

शांतिपुरी /किच्छा। डॉ गणेश उपाध्याय पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ने उत्तराखंड के राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी से टेलीफोन में वार्ता कर शिव नादर फाउंडेशन द्वारा संचालित विद्या ज्ञान स्कूल को उत्तराखंड में भी खुलवाने के लिए वार्ता की। उन्होने बताया कि उत्तर प्रदेश में शिव नादर फाउंडेशन संस्था ने एच०सी०एल० कम्पनी की मदद से उत्तर प्रदेश के सीतापुर एवं बुलंदशहर में विद्या ज्ञान स्कूल खोल रखे हैं। दोनों स्कूलों में ग्रामीण परिवेश के एक लाख से कम वार्षिक आय वाले गरीब परिवारों की अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा पूरी तरह मुक्त कराई जाती है। जिसमें बच्चों का रहना, खाना ,कपड़ा, किताब सब कुछ मुफ्त है। यदि उत्तराखंड में ऐसे किसी विद्यालय की स्थापना कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र दोनों में टाटा ,अशोक लीलैंड ,बजाज ,एचसीएल या अन्य कंपनी व एनजीओ के माध्यम से कराई जाती है, तो एक तरफ गरीब बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शानदार एजुकेशन मिलेगी। वहीं उनकी नौकरी की संभावना भी बढ़ जाएंगी। जिससे उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था सुधरेगी तथा रोजगार पलायन जैसे मुद्दे पर धरातल पर काम हो पाएगा । जिस पर सांसद अनिल बलूनी ने सकारात्मक जवाब दिया एवं तुरन्त आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in शिक्षा

Trending News