Connect with us

आध्यात्मिक

आध्यत्मिक ज्ञान

आध्यात्मिक ज्ञान हमारे मन और मस्तिष्क को ऊर्जा से भर देता है। इनसे हमें मानसिक सुख की अनुभूति होती है और हम अधिक एकाग्रता से जीवन में आगे बढ़ पाते हैं। इसलिए हम आपके लिए आध्यात्मिक ज्ञान से समृद्ध कुछ विचार लाए हैं।

  1. ईश्वर तो कण-कण में है,
    फिर भी इंसान इन्हें मंदिरों,
    मस्जिदों, चर्च और गुरूद्वारों में ढूँढता हैं।
  2. उपवास अन्न का नहीं,
    बुरे विचारों का करें।
  3. सार्थक और प्रभावी उपदेश वह है,
    जो वाणी से नहीं, अपने आचरण से
    प्रस्तुत किया जाता हैं।
  4. अगर आप सही हो तो कुछ भी साबित करने की,
    कोशिश मत करो, सब सही बने रहों,
    गवाही वक्त खुद दे देगा।
  5. फल लगने पर वृक्ष की डालिया नीचे की ओर झुक जाती है,
    वैसे ही सज्जन पुरूष धन और ज्ञान आते ही विनम्र हो जाते हैं।
  6. प्रभु से यह मत कहो कि समस्या विकट है,
    बल्कि समस्या से कह दो कि प्रभु मेरे निकट हैं।
  7. कुरआन भी अच्छी लगती है मुझे,
    गीता का ज्ञान भी मेरा है,
    मुझ पर बरसती है मेहरबानियां बहुत,
    अल्लाह मेरा हैं और भगवान भी मेरा हैं।
  8. मोह के बिना दुःख होता ही नहीं,
    जब भी दुःख होता है, मोह से होता हैं।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in आध्यात्मिक

Trending News