Connect with us

Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट ने कांग्रेस पार्टी के मेयर प्रत्याशी के द्वारा मौन पद यात्रा निकालने को लेकर कही ये बात

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट ने कांग्रेस पार्टी के मेयर प्रत्याशी के द्वारा मौन पद यात्रा निकालने को उनकी राजनीतिक अपरिपक्वता कहा , उन्होंने कहा उनको चुनाव परिणाम को स्वीकार करना चाहिए , चुनाव परिणामों के प्रति नाराजगी दिखाकर कांग्रेस प्रत्याशी जनादेश का अपमान कर रहे हैं साथ ही निर्वाचन आयोग के कर्मचारियों समेत अपने उन चुनाव अभिकर्ताओं का भी अपमान कर रहे हैं जो मतगणना के दिन कांग्रेस प्रत्याशी ने नियुक्त किए थे ।चंदन बिष्ट ने कहा अवैध घोषित हुए बैलेट में भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के भी मत शामिल हैं । चंदन बिष्ट ने आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस के पास हार के बाद यह इकलौता हथकंडा है कभी ई वी एम को दोष देती है कभी बैलेट पेपर को दोष देते हैं ।

यह भी पढ़ें -  बारिश-बाढ़ का कहर! उत्तराखंड में 170 फीट लंबा पुल बहा, छत्तीसगढ़ में 3 छात्र नदी में लापता, बिहार में 47 लाख प्रभावित

More in Uncategorized

Trending News