Connect with us

Uncategorized

सीएम धामी की कोशिशों से निवेश को लेकर राज्य मे उत्साह : भट्ट

देहरादून। भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सफल दुबई-आबूधाबी यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, इन्वेस्टमेंट समिट से पहले ही निवेश लक्ष्य पूरा होने का भरोसा जताया है ।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के विदेश दौरे से हासिल उपलब्धियों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे सर्वश्रेष्ठ राज्य का स्वप्न साकार करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट के खाड़ी देशों के दौरे में हासिल लगभग 15 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ अब तक कुल 54 हजार करोड़ से अधिक के एमोयु पर हस्ताक्षर होना बेहद शानदार है । इन प्रस्तावों में अधिकांश पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, कृषि, एग्रो उपकरणों, फार्मा, शिक्षा एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा होना राज्य विकास के लिए बेहद कारगर साबित होगा। क्योंकि इन तमाम क्षेत्रों में प्रदेश में उपलब्ध संसाधनों के दृष्टिगत विकास की बहुत संभावनाएं हैं। सीएम धामी विशेषज्ञ ऐजेंसियों की मदद से ऐसी तमाम संभावनाओं का विस्तृत अध्यन कर देश विदेश में निवेशकों के मध्य जा रहे हैं, जिसके नतीजे शानदार परिणाम के रूप में हम सबके सामने आ रहे हैं ।

श्री भट्ट ने कहा, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड का दशक लाने के बड़े लक्ष्य को लेकर सीएम धामी के नेतृत्व में सवा करोड़ प्रदेशवासी आगे बढ़ रहे है । मुख्यमंत्री स्वयं आगे रहकर इस पूरे मिशन को लीड कर रहे हैं । वह इन्वेस्टमेंट समिट को उनके अथक प्रयासों से जाहिर होता है । धामी पहले ऐसे सीएम हैं जो 2.5 लाख करोड़ का बड़ा लक्ष्य लेकर, उसे धरातल पर उतारने के लिए सौ फीसदी प्रयास कर रहे हैं । राज्य के विकास को लेकर अपने मुख्यमंत्री के इस कदर जुटे रहने से जनता में नए उत्साह का संचार हुआ है । उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक उत्तराखंडवासी को भरोसा है कि हम उस विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिसमें सबका भविष्य समृद्ध और सुरक्षित होगा ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  आज उत्तराखंड पहुंचेंगे अमित शाह, राज्य स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News