Connect with us

Uncategorized

दो बाघों की संदिग्ध मौत से मचा वन विभाग में हड़कंप, प्रदेश में हाई अलर्ट जारी

 

forest department

हरिद्वार वन प्रभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व की श्यामपुर रेंज में हाल ही में हुई दो बाघों की संदिग्ध मौत के बाद उत्तराखंड वन महकमे में हड़कंप मच गया है।

वन विभाग ने पूरे प्रदेश में जारी किया हाई अलर्ट

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के सबसे बड़े और संवेदनशील वन डिवीजनों में शामिल हल्द्वानी के तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) हिमांशु बागरी ने आपात बैठक बुलाई। उन्होंने डिवीजन के सभी रेंज अधिकारियों (RO) के साथ समीक्षा की और पूरे क्षेत्र में अलर्ट लागू कर दिया है।

DFO ने दिए 24 घंटे फील्ड में एक्टिव रहने के निर्देश

तराई का यह पूरा जंगल वन्यजीवों के लिहाज से बेहद समृद्ध है, जिसके कारण यहां शिकारियों और तस्करों का खतरा हमेशा बना रहता है। इसे देखते हुए डीएफओ हिमांशु बागरी ने सभी वन कर्मियों को चौबीसों घंटे फील्ड में एक्टिव रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जंगलों के भीतर संदिग्ध रास्तों और संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे हैं।

जंगलों के प्रवेश द्वारों और मुख्य बैरियरों पर बढ़ाई मुस्तैदी

तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागरी ने जानकारी देते हुए बताया कि वन कर्मियों को जंगलों के बेहद अंदरूनी हिस्सों में लंबी दूरी की गश्त करने को कहा गया है। जंगलों के प्रवेश द्वारों और मुख्य बैरियरों पर मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। यहां से गुजरने वाले हर वाहन की सघन चेकिंग की जाएगी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज भी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर के लिए जारी किया पूर्वानुमान।
Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News