Connect with us

Uncategorized

माँ शारदा खनन शक्तिमान यूनियन नव निर्वाचित पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ आयोजित।

रिपोर्ट – विनोद पाल
टनकपुर – मंगलवार की दोपहर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सिंह सामंत और विधायक प्रतिनिधि दीपक रज़वार एवं भाजपा महामंत्री पूरन मेहरा, वरिष्ठ खनन व्यापारी महेश सिंह की मौजूदगी मे माँ शारदा खनन शक्तिमान यूनियन के नव निर्वाचित पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान अध्यक्ष मनोज गुप्ता,महासचिव हसनैन रजा, उपाध्यक्ष गिरधारी लाल,कोषाध्यक्ष सैफ अली,सचिव संजय मिश्रा नें शपथ ग्रहण करी। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का भाजपा नेताओं और खनन वाहन स्वामियों नें माला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष मनोज गुप्ता और सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों नें यूनियन के हितों मे कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान वरिष्ठ खनन व्यापारी महेश सिंह, जीडी खुल्लर एवं तमाम खनन वाहन स्वामी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- डीपीसी चुनाव पर उठे सवाल, प्रभावित पार्षदों ने की निरस्त कर दोबारा चुनाव कराने की मांग

More in Uncategorized

Trending News