Connect with us

Uncategorized

नाले में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

मीनाक्षी

हल्द्वानी। मछली बाजार स्थित गांधी नगर नाले में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव की हालत को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कई दिनों पुराना हो सकता है। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा

Ad
यह भी पढ़ें -  पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SSP ने किया कई थाना और कोतवाली प्रभारियों का ट्रांसफर, लिस्ट

More in Uncategorized

Trending News