Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका, हैरान कर देगी वजह

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई है। प्रेमिका शादी की जिद को लेकर धरने पर बैठी है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के प्रेमी ने डॉक्टर बनते ही उसे छोड़ दिया और शादी से इंकार कर दिया।

प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका
उत्तरकाशी से अनोखा मामला सामने आया है। यहां नौगांव ब्लॉक के पास मुंगरा गांव में शादी की जिद पर अड़ी एक प्रेमिका प्रेमी के घर के बाहर गौशाला में धरने पर बैठ गई है। प्रेमिका का आरोप है कि उसके प्रेमी ने डॉक्टर बनते ही उस से शादी से इंकार कर दिया है।

डीजीपी व महिला आयोग को पत्र लिख कर लगाई न्याय की गुहार
पीड़ित युवतीबीते छह महीने से न्याय के लिए भटक रही है। उसने डीजीपी सहित महिला आयोग को पत्र लिख कर न्याय के लिए गुहार लगाई है। प्रेमिका का कहना है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वो आत्मदाह कर लेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने गांव में पुलिस तैनात कर दी है।

प्रेमी और उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
युवती ने प्रेमी रवि और उसके माता- पिता के खिलाफ अगस्त महीने में बड़कोट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। युवती का कहना है कि साल 2020 में उसकी और रवि की जान-पहचान हुई थी। जिसके बाद उनकी दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। युवती का आरोप है कि रवि प्रेम प्रसंग बढ़ने के बाद उसे लगातार शादी का झांसा देता रहा। लेकिन अब डॉक्टर बनने के बाद उसने शादी से इंकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  सुरेश तिवारी का चुनावी शंखनाद! कालाढूंगी से दावेदारी पेश कर बंशीधर भगत को दी नसीहत

छह महीने से गौशाला में रह रही है युवती
युवती का कहना है कि वो अपना गांव और अपना घर छोड़ बीते छह महीने से डॉ. रवि परमार के घर के बाहर गौशाला में रह रही है। लेकिन उसके माता-पिता उसे स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि युवती ने दिसंबर 2022 में अपने प्रेमी रवि के खिलाफ पुरोला थाने में भी तहरीर दी थी। तब प्रेमी ने ये कहते हुए तहरीर वापिस करवाई की कि वो शादी करने को तैयार है। इसके साथ ही उसने गवाहों के समक्ष लिखित शर्तनामा भी दिया था और मार्च में शादी करने की बात कबूली थी। लेकिन बाद में वो फिर से मुकर गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News