Connect with us

उत्तराखण्ड

रिहायशी क्षेत्र में जहरीला कोबरा देेखने से मचा हड़कंप,देखें वीडियो


स्थानीय लोगों ने जान में खेल कर जंगल की ओर छोड़ा।

रिपोर्टर- भुवन सिंह ठठोला

भीमताल। रिहायशी क्षेत्र में जहरीला कोबरा पहुंचने से हड़कंप मच गया। खतरा दिखने के बाद कुछ युवाओं ने जान पर खोलकर कोबरा को पकड़कर जंगल मे छोड़ दिया। नैनीताल जिले के भीमताल स्थित भीड़भाड़ वाले रामलीला मैदान और आसपास के रिहायशी क्षेत्र में अत्यधिक जहरीले किंग कोबरा सांप के दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया।

किंग कोबरा मैदान में खड़ी एक गाड़ी में घुस गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों, वन विभाग और पुलिस को गाड़ी के मालिक ने दी। कुछ स्थानीय युवाओं ने 8 फ़ीट लंबे किंग कोबरा को बाहर निकाला। स्थानीय युवकों ने साहस का परिचय देते हुए इस किंग कोबरा को पूछ की तरफ से पकड़ लिया और जंगल मे रिहा करने के लिए निकल गए। जंगल को ले जाते समय सांप छूट गया और दोबारा वहां मौजूद तमाशबीनों की तरफ आ गया। युवकों ने एक मोटरसाइकिल के नीचे से सांप को निकाला और बेहद गंभीरता के साथ जंगल के समीप भीमताल झील में जाने वाले नाले में छोड़ दिया। इस बीच किंग कोबरा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  30 अक्टूबर से देहरादून में भव्य आयोजन!, दशै-दीपावली महोत्सव में नेपाली-उत्तराखंडी संस्कृति की झलक

More in उत्तराखण्ड

Trending News