Connect with us

आध्यात्मिक

हाट कालिका मंदिर में भागवत कथा का आयोजन

गंगोलीहाट। देवभूमि उत्तराखंड के जनपद पिथौरागढ़ में स्थित हाट कालिका मंदिर के दर्शन करने लोग बहुत दूर-दूर से आते हैं। इन दिनों मां हाट कालिका मंदिर गंगोलीहाट के दरबार में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, यह अनुष्ठान 1 अगस्त तक जारी रहेगा। 2 अगस्त को भंडारा होगा। भागवत कथा से पूर्व भक्तों और श्रद्धालुओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई थी।

मंदिर प्रांगण में भक्तों व श्रद्धालुओं के द्वारा हर रोज भजन कीर्तन के साथ ही मां हाट कालिका के दर्शन कर आराधना की जा रही है। यहां दूर-दूर से भक्तजन पहुँच रहे हैं। हाट कालिका मंदिर के अलावा भक्तजनों व श्रद्धालुओं द्वारा क्षेत्र के सभी शिवालयों में भी जलाभिषेक किया जा रहा है।इन दिनों यहां के लगभग सभी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।


आइए हम आपको दिखाते हैं कलश यात्रा के दौरान हाट कालिका मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा किस प्रकार से मां के दरबार में श्रद्धा पूर्वक कलश यात्रा निकाली गई।

-दिनेश चंद्र पंत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in आध्यात्मिक

Trending News