Connect with us

Uncategorized

दुबई से लौटे युवक ने होटल से लगा दी छलांग, घटना सीसीटीवी में कैद


चम्पावत। यहां एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दुबई से लौटकर चम्पावत पहुंचे एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में होटल की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। युवक के आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं लग सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


पुलिस के मुताबिक मंच के दुबड़ निवासी 26 वर्षीय विजय सिंह पुत्र डुंगर सिंह दुबई में दो साल से नौकरी कर रहा था। गुरुवार को वह दुबई से चम्पावत पहुंचा। यहां उसने निजी होटल में कमरा लिया। रात सवा तीन बजे के आसपास युवक ने होटल की चौथी मंजिल में जाकर कूद मार दी। घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। होटल में काम करने वाले कारीगरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।


रातों रात पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि घटनास्थल से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक विजय पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। विजय ने दुबई से चम्पावत पहुंचने की जानकारी परिजनों को नहीं दी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम है।

यह भी पढ़ें -  आज देहरादून में कई रूट डायवर्ट, दशहरे पर यातायात प्लान देखकर ही निकलें घर से बाहर

More in Uncategorized

Trending News