Connect with us

Uncategorized

नैनीताल की इन रहस्यमयी गुफाओं में छिपा है अनोखा रोमांच, अंदर जाते ही बदल जाता है पूरा अनुभव!

नैनीताल का इको केव गार्डन प्राकृतिक चट्टानी गुफाओं और रोमांचक गतिविधियों के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। सूखाताल क्षेत्र में स्थित यह पार्क प्राकृतिक सौंदर्य के साथ एडवेंचर का अनोखा अनुभव प्रदान करता है। नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक आकर्षक पर्यटन स्थल बनकर उभर रहा है।
नैनीताल की इन रहस्यमयी गुफाओं में छिपा है अनोखा रोमांच, अंदर जाते ही बदल जाता है पूरा अनुभव!

Nainital: नैनीताल की पहचान सिर्फ उसकी शांत झील और सुहावने मौसम से ही नहीं, बल्कि यहां मौजूद अनोखी प्राकृतिक धरोहरों से भी है। इन्हीं खास जगहों में सूखाताल क्षेत्र का इको केव गार्डन ऐसा स्थल है, जिसने बीते कुछ वर्षों में पर्यटकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। झील के चारों ओर फैले इस पर्वतीय शहर में मौसम ज्यादातर खुशगवार रहता है, इसलिए सालभर देश विदेश से आने वाले सैलानियों का तांता लगा रहता है।

कई प्राकृतिक गुफाएं मौजूद

इको केव गार्डन को लगभग तीन दशक पहले ढूंढा गया था। शुरुआत में यहां सिर्फ दो चट्टानी गुफाएं मिली थीं, लेकिन समय के साथ इस जगह की और तहें खुलती गईं और आज यहां कुल छह प्राकृतिक गुफाएं मौजूद हैं। इन गुफाओं को उनके आकार, संरचना और उनसे गुजरने के अनुभव के आधार पर जानवरों के नाम दिए गए हैं। पार्क के प्रभारी संतोक बिष्ट के अनुसार, लोग इन गुफाओं से ठीक उसी अंदाज में बाहर निकलते हैं, जैसे जंगलों में जंगली जीव अपनी मांद से निकलते हैं। इसी कारण इन्हें टाइगर, पैंथर, बैट, फ्लाइंग फॉक्स और पॉर्क्यूपाइन जैसी पहचान मिली है।

यह भी पढ़ें -  13 अक्टूबर को भी बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश-बर्फ़बारी का अलर्ट

सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना टॉकिंग ट्री
पार्क के प्रवेश द्वार पर लगाया गया टॉकिंग ट्री भी सैलानियों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र है। यह सेंसर की मदद से सक्रिय होता है और अंदर आते ही आगंतुकों का स्वागत करते हुए पार्क से जुड़ी जानकारी अपनी आवाज़ में देता है। यह अनोखी तकनीक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को रोमांचित करती है।

बच्चों को मिलता है खास अनुभव

गुफाओं की प्राकृतिक संरचना देखने के साथ-साथ यहां रोमांचक गतिविधियों की भी व्यवस्था है। स्काई साइकिलिंग, जिपलाइन, बुल राइडिंग और बच्चों के लिए खास झूले यहां आने वालों का समय यादगार बना देते हैं। प्रकृति के सानिध्य में रोमांच का अनुभव कराने वाला यह पार्क पैदल, टैक्सी या बाइक किसी भी माध्यम से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

नैनीताल की यात्रा पर आने वाले सैलानियों के लिए इको केव गार्डन एक ऐसा ठिकाना है, जो पहाड़ों की खूबसूरती के साथ रोमांच और प्राकृतिक विरासत का अनोखा मेल करवाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News