Connect with us

Uncategorized

पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड की होली में मची धूम, वृंदावन की छटा ने बांधा समां

हल्द्वानी। पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में इस वर्ष विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिला। कार्यक्रम में वृंदावन की पारंपरिक होली की मनमोहक झलक ने उपस्थित जनसमूह को भक्तिरस और उल्लास से सराबोर कर दिया। रंग, गुलाल और फूलों की होली तथा गीतों की मधुर स्वर लहरियों के बीच पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज और पत्रकारिता जगत के बीच आत्मीयता, संवाद और समन्वय को सुदृढ़ करते हैं।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक डॉ. दिनेश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मदन मोहन पाठक, भावना पाठक, डॉ. पंकज उप्रेती, जिला सूचना अधिकारी गिरजा जोशी, सारथी फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत, ज्ञानेंद्र जोशी, के साथ ही पत्रकार संजय जोशी, अशोक गुलाटी, संजय पाठक, तारु तिवारी, धीरज उप्रेती,आनंद बत्रा, दीपक मनराल, डॉ राजेंद्र क्वीरा, पूर्णिमा पाण्डेय, रुचि, सुरेंद्र मौर्य, अंकुर सक्सेना,गिरीश भट्ट सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पारंपरिक फाग गायन और रंगों की बौछार के बीच सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश देते हुए पत्रकारिता जगत में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

यह भी पढ़ें -  वोटर लिस्ट में ‘पिथौरागढ़’ की बेटी ‘पिथौरागढ़’ : SIR से बनी ‘शुद्ध’ वोटर लिस्ट की अजब-गजब दास्तां !

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News