Connect with us

Uncategorized

17 अगस्त को देहरादून और टिहरी में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में आने वाले दिनों में प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 17 अगस्त के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

17 अगस्त को दो जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने 17 अगस्त के लिए भी बारिश की चेतावनी जारी की है। वैज्ञानिकों की माने तो 17 अगस्त को देहरादून और टिहरी जिले में भारी बारिश होगी। जिसे देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन दोनों जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। जबकि राज्य के शेष जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

मौसम की जानकारी लेकर ही करें यात्रा-सुमन
आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम की स्थिति की जानकारी लेते रहें। सचिव ने भूस्खलन और चट्टान गिरने की आशंका वाले संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों, नदी-नालों और जलधाराओं के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है।

पेड़ों के नीचे खड़े न हो: विनोद कुमार
आपदा प्रबंधन सचिवने कहा कि आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों। साथ ही सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें। भारी बारिश के दौरान उफनती नदियों, धाराओं में जाने से बचें। उन्होंने कहा कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव और नदियों-नालों के जलस्तर में अचानक वृद्धि जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सभी नागरिक सावधानी एवं सतर्कता बरतें।

More in Uncategorized

Trending News