Connect with us

Uncategorized

बैलपड़ाव-ज्वैलरी शॉप में चोरों का धावा, कैमरे में कैद हुई वारदात

मीनाक्षी

अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। अपराधी पुलिस की चौकसी को धता बताते हुए वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार कालाढूंगी के थाना क्षेत्र में बैलपड़ाव स्थित शुभम ज्वेलर्स में कल देर रात 12:45 बजे चोरी की घटना घटी है। पुलिस के मुताबिक, चोरों ने दुकान के भीतर घुसकर ज्वैलरी और अन्य सामान चुराया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर हुई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे चोरों की पहचान में मदद मिल सकती है। सुबह दुकान खोलने पर दुकान के मालिक पारस रस्तोगी ने चोरी की जानकारी प्राप्त की और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुट गई है। यह घटना स्थानीय सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है

यह भी पढ़ें -  शुद्धिकरण विवाद पर 7 सितम्बर को सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, प्रदर्शन में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद

More in Uncategorized

Trending News