Connect with us

Uncategorized

बदरीनाथ धाम जा रही यात्रियों की कार पलटी,हादसे में तीन लोग घायल

चमोली से हादसे की खबर सामने आ रही है। बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी के पास बदरीनाथ धाम जा रही यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन यात्री घायल बताये जा रहे हैं। जबकि एक शख्स लापता है।हादसा बुधवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के यात्री दर्शन के लिए बदरीनाथ धाम जा रहे थे। कार गोविंदघाट से ज्योतिर्मठ की ओर आ रही थी। इस दौरान अचानक अनियंत्रित होकर मारवाड़ी के पास एक खेत में अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे के दौरान कार में सात लोग सवार थे। हादसे में तीन लोग घायल बताये जा रहे हैं। जबकि एक शख्स लापता है। जिसकी तलाश खबर लिखे जाने तक जारी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  कैबिनेट की बैठक खत्म, हरिद्वार में पास हुए 13 प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, एक क्लिक में जानें फैसले

More in Uncategorized

Trending News