Connect with us

Uncategorized

राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बडोनी की जयंती आज: सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, बोले पहाड़ के थे सच्चे हितैषी

इंद्रमणि बडोनी की जयंती

राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस दौरान सीएम ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

CM ने दी राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर श्रद्धांजलि

उत्तराखंड के गांधी के नाम से विख्यात, महान राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बडोनी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम ने महान राज्य आंदोलनकारी बडोनी के राज्य निर्माण आंदोलन में दिए गए योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा को समर्पित रहा है।

इंद्रमणि बडोनी के विचार हैं हम सबके लिए प्रेरणास्रोत: CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन को दिशा और जनशक्ति प्रदान की। उनके विचार, संकल्प और राज्यहित के प्रति नि:स्वार्थ सेवा भाव आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके आदर्शों पर चलते हुए उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सतत् कार्य कर रही है।

इंद्रमणि बडोनी को CM ने बताया पहाड़ का सच्चा हितैषी

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी 1994 के राज्य आंदोलन के सूत्रधार रहे। वे देवभूमि के संस्कारों के अग्रदूत व पहाड़ के सच्चे हितैषी थे। पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिये उनकी स्पष्ट सोच और राज्य निर्माण के संघर्ष में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। सीएम ने कहा कि स्व. बडोनी की जयंती का अवसर हमें उत्तराखंड को विकसित और अग्रणी राज्य बनाने की भी प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी से सोमनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओ का दल रवाना, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी

More in Uncategorized

Trending News