Connect with us

Uncategorized

आज बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और भारी बर्फबारी की चेतावनी, आरेंज अलर्ट जारी


प्रदेश में मौसम करवट बदलने वाला है। आज शाम से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


बीते दिनों प्रदेश में चटख धूप खिल रही थी लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक आज से प्रदेश में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को चोटियों पर भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में आज शाम से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिसके चलते बारिश और बर्फबारी की संभावना है। बिक्रम सिंह के अनुसार रविवार और सोमवार को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इन सभी जिलों में 2800 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही आसपास के इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार और सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किए दो तहसीलदारों के पारस्परिक तबादले पारिवारिक परिस्थितियों के चलते बदले गए कार्यक्षेत्र, हल्द्वानी के तहसीलदार कुलदीप पांडे पहुंचे ऊधमसिंह नगर

शनिवार सुबह से ही कई इलाकों में छाए बादल
बीते दिनों से प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ था। चटख धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। शुक्रवार देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। लेकिन शनिवार सुबह से ही ज्यादातर पर्वतीय इलाकों में मौसम में करवट ली है और सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News