Connect with us

Uncategorized

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किए दो तहसीलदारों के पारस्परिक तबादले पारिवारिक परिस्थितियों के चलते बदले गए कार्यक्षेत्र, हल्द्वानी के तहसीलदार कुलदीप पांडे पहुंचे ऊधमसिंह नगर

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में प्रशासनिक स्तर पर दो तहसीलदारों के पारस्परिक स्थानांतरण किए गए हैं। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जनपद के तहसीलदारों के जनपद परिवर्तन को मंजूरी दी है।

जारी आदेश के अनुसार, ऊधमसिंह नगर जनपद की रुद्रपुर तहसील में तैनात तहसीलदार दिनेश कुटोला का स्थानांतरण नैनीताल जनपद में किया गया है। वहीं, नैनीताल जनपद की हल्द्वानी तहसील में तैनात तहसीलदार कुलदीप पांडे को ऊधमसिंह नगर जनपद में भेजा गया है।

बताया गया है कि दोनों अधिकारियों ने पारिवारिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए पारस्परिक स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। दोनों के अनुरोध पर विचार करने के बाद कुमाऊं आयुक्त ने स्थानांतरण आदेश जारी किए। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि पारस्परिक स्थानांतरण के तहत दोनों अधिकारियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। आदेश की प्रतिलिपि राजस्व परिषद, संबंधित जिलाधिकारियों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

More in Uncategorized

Trending News