Connect with us

Uncategorized

छह माह के लिए बंद हुए बाबा केदार के कपाट!, पंचमुखी डोली ऊखीमठ रवाना

विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आज विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने के साथ ही हिमालय की ऊंची चोटियों में स्थित बाबा केदार की नगरी अब छह माह के शीतकालीन प्रवास के लिए शांत हो गई है।

इसके साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई है। डोली का आज रामपुर में प्रथम रात्रि प्रवास होगा। अब श्रद्धालुओं को बाबा केदार के ग्रीष्मकालीन धाम में दर्शन के लिए अगले छह माह तक इंतजार करना होगा।

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
बाबा केदार के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। सुबह से ही धाम में कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया शुरू हो गई थी। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और समाधि पूजा संपन्न होने के बाद बाबा केदार के गर्भगृह के कपाट बंद किए गए।

इसके बाद निर्धारित धार्मिक परंपराओं के अनुसार मंदिर के मुख्य कपाट भी बंद कर दिए गए। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे थे। सेना के बैंड की मधुर धुनों और बाबा के जयकारों के बीच पूरा केदारनाथ धाम भक्तिमय नजर आया।

बाबा केदार की डोली ऊखीमठ के लिए रवाना
कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई है। यात्रा के पहले पड़ाव में आज डोली रामपुर पहुंचेगी, जहां बाबा की डोली का प्रथम रात्रि प्रवास होगा। इसके बाद डोली विभिन्न पड़ावों से होते हुए ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें -  जोशीमठ के अनूप हत्याकांड में SC आयोग का एसएसपी हरिद्वार को भेजा सम्मन

यहां आगामी छह माह तक बाबा केदार की शीतकालीन पूजा-अर्चना संपन्न होगी और श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सकेंगे। वहीं, केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की यात्रा का एक और अध्याय संपन्न हो गया है। अब श्रद्धालुओं को बाबा केदार के अगले यात्रा सीजन में पुनः दर्शन देने का इंतजार रहेगा।

यमुनोत्री धाम के कपाट भी बंद
तो वहीं उत्तरकाशी के यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज यानी बुधवार को बंद हो गए है। सुबह 10:28 बजे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए कपाट को बंद कर दिया गया। इस दौरान सोमेश्वर देवता की डोली भी धाम में मौजूद रही। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली सोमेश्वर देवता की अगुवाई में खरसाली स्थित शीतकालीन गद्दीस्थल खुशीमठ के लिए रवाना हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News