Connect with us

Uncategorized

शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, बहन को लेने डोली में पहुंचे शनिदेव

आज भैया दूज के पावन अवसर पर बुधवार 11 नवंबर 2026 को चारधाम यात्रा के प्रमुख धामों में से एक यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद कर दिए है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर मंदिर के कपाट को बंद किया गया।

शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
इस दौरान पूरा धाम मां यमुना के जयकारों से गूंज उठा। कपाट के बंद होते ही मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली गांव के लिए रवाना किया गया। अब अगले छह महीने के लिए श्रद्धालु उनके शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव में स्थित उनके मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। यहीं पर मां यमुना की पुजा-अर्चना की जाएगी।

बहन यमुना को लेने पहुंचे शनिदेव महाराज
परंपरा के अनुसार, कपाट बंद होने के दौरान शनिदेश महाराज की डोली यमुनोत्री धाम पहुंची। जहां उन्होंने यमुना नदी में स्नान किया और अपनी बहन यमुना के साथ पुजा-अर्चना में शामिल हुए।

अब खरसाली में होंगे मां यमुना के दर्शन

यमुनोत्री मंदिर समिति के सह सचिव गौरव उनियाल ने बताया कि-धाम के कपाट परंपरागत रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए हैं. अब छह माह तक मां यमुना के दर्शन खरसाली स्थित शीतकालीन प्रवास स्थल पर होंगे. –गौरव उनियाल, सह सचिव, यमुनोत्री मंदिर समिति-

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- ₹6 हजार की रिश्वत लेते फायर अधिकारी गिरफ्तार

More in Uncategorized

Trending News