Connect with us

Uncategorized

हरिद्वार में पाकिस्तान कनेक्शन से करोड़ों का ट्रांजेक्शन, जम्मू-कश्मीर से पहुंची पुलिस; हिरासत में युवती

News Article Hero Image
इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

हरिद्वार। कलियर थाना क्षेत्र के आसफनगर गांव में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहायता से छापेमारी कर एक युवती को हिरासत में लिया। युवती पर संदिग्ध बैंक खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये के लेनदेन में संलिप्तता का आरोप है। मामला अंतरराज्यीय साइबर एवं वित्तीय अपराध से जुड़ा बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर के कठुआ जनपद में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने हरिद्वार के कलियर क्षेत्र निवासी सोनम का नाम उजागर किया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर आसफनगर गांव में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

कमीशन के रूप में दी जाती थी रकम

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के बैंक खातों में विभिन्न माध्यमों से बड़ी धनराशि ट्रांसफर की जाती थी। आरोप है कि इन खातों के जरिए रकम को अन्य खातों में भेजा जाता था। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि युवती केवल बैंक खाते उपलब्ध कराने तक सीमित थी या फिर पूरे नेटवर्क का सक्रिय हिस्सा थी।

बताया जा रहा है कि प्रत्येक ट्रांजेक्शन के एवज में उसे कमीशन के रूप में रकम दी जाती थी। पुलिस मोबाइल फोन, बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजेक्शन और संपर्क सूत्रों की भी जांच कर रही है। हालांकि मौके से किसी प्रकार की नकदी बरामद नहीं हुई है।

खबरें और भी

पोस्टग्रेजुएट है सोनम 

बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय सोनम पोस्टग्रेजुएट है। कुछ समय पहले ही सोनम कुछ लोगों के संपर्क में आई थी, उसे दस्तावेज भेज कर बैंक खाता खुलवाने के लिए कहा गया, इसके बाद इन खातों में अलग-अलग राज्यों से हजारों रुपए की रकम आने लगी रकम आते ही उसे दूसरे खातों में ट्रांसफर करने का काम किया जाता था।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में आज Rahul Gandhi का ‘छात्रों की गूंज’ संवाद, कार्यक्रम में संगीत और रैप का भी तड़का

हर ट्रांजैक्शन के बदले सनम को 500 से लेकर हजार रुपए का कमीशन दिया जाता था। जांच एजेंसियां अब यहां भी पता लग रही हैं कि सोनम सिर्फ मनी ट्रांसफर चेन का हिस्सा थी या उसे पूरे नेटवर्क और पाकिस्तान कनेक्शन की जानकारी थी। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया।

कलियर कोतवाली निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामला जम्मू-कश्मीर में दर्ज मुकदमे से संबंधित है, इसलिए जांच का नेतृत्व वहीं की पुलिस कर रही है। स्थानीय स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया गया है।

More in Uncategorized

Trending News