Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में 24 PCS अधिकारियों के तबादले : नैनीताल जिले में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

देहरादून। चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद शासन ने गुरुवार देर रात 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इससे एक दिन पहले 10 आईएएस समेत 30 अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए थे। कार्मिक विभाग के अनुसचिव तजम्मुल हुसैन खान की ओर से तबादला आदेश जारी किए गए हैं।ताजा फेरबदल में नैनीताल जिले को लेकर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। रुद्रपुर नगर निगम में उप नगर आयुक्त के पद पर तैनात रहीं शिल्पा जोशी को नैनीताल का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।वहीं उधमसिंह नगर से अमृता शर्मा को नैनीताल भेजा गया है। इसके अलावा उधमसिंह नगर से ही तुषार सैनी और गौरव पांडे को भी नैनीताल में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, नैनीताल में तैनात रेखा कोहली का तबादला उधमसिंह नगर किया गया है। नवाजिश खलीक को नैनीताल से अल्मोड़ा भेजा गया है।जारी आदेश के अनुसार अभय प्रताप सिंह को उधमसिंह नगर से देहरादून और राजकुमार पांडे को चमोली से देहरादून भेजा गया है। बृजेश कुमार तिवारी को उत्तरकाशी से टिहरी स्थानांतरित किया गया है। मनीष बिष्ट को पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में निदेशक प्रशासन एवं मुख्य कार्मिक अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा मुकेश चंद्र सोला को उत्तरकाशी से देहरादून और अमृता शर्मा को उधमसिंह नगर से नैनीताल भेजा गया है। शालिनी मौर्य को पौड़ी से हरिद्वार, चंद्रशेखर को चमोली से उत्तरकाशी और मंजू राजपूत को टिहरी से हरिद्वार स्थानांतरित किया गया है।अन्य तबादलों में अबरार अहमद को चमोली से उत्तरकाशी, सुनील कुमार को अल्मोड़ा से रुद्रप्रयाग, नीतू डागर को चंपावत से हरिद्वार, संजय कुमार को अल्मोड़ा से उधमसिंह नगर, रेखा को पौड़ी से उधमसिंह नगर और कृष्णा त्रिपाठी को रुद्रप्रयाग से चमोली भेजा गया है।शासन द्वारा किये इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के स्थानांतरण का यह क्रम तेज हुआ है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  दो जवान लापता हुए, अब जंगल में मिले शव! सिर और पीठ पर गोली के निशान, हथियार भी गायब
Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News