Connect with us

Uncategorized

ज्योलीकोट के पास 40 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की टवेरा, चालक समेत दो गंभीर घायल

नैनीताल। नैनीताल घूमकर लौट रहे लखनऊ के छह पर्यटकों की टवेरा गुरुवार सुबह ज्योलीकोट के पास अनियंत्रित होकर लगभग 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार अन्य पर्यटकों को भी चोटें आई हैं। पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोमतीनगर, लखनऊ निवासी सिद्धार्थ प्रताप सिंह (24), निखिल त्रिपाठी (20), आदित्य त्रिपाठी (24), सिद्धांत सिंह (23), आदर्श मिश्रा (23) और निखिलेंद्र सिंघल (23) नैनीताल घूमने आए थे। गुरुवार सुबह सभी पर्यटक हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह के साथ टवेरा वाहन संख्या UK04TB-3870 से काठगोदाम की ओर लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि ज्योलीकोट नंबर-1 से कुछ आगे वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद वाहन में सवार पर्यटकों में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में चालक संग्राम सिंह समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया। अन्य चार घायलों का भी उपचार कराया जा रहा है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने से दुर्घटना होने की बात सामने आई है।

More in Uncategorized

Trending News