Connect with us

Uncategorized

एम्स की डॉक्टर समेत दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव, दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री सामने आई

देहरादून। बेंगलुरु और गुजरात से उत्तराखंड आईं दो महिलाओं में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें से एक ऋषिकेश एम्स की डॉक्टर है, जबकि दूसरी ऋषिकेश में धार्मिक प्रवचन सुनने आई महिला है।स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि दोनों की ही ट्रैवल हिस्ट्री है। कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उनकी जांच कराई गई, जिसमें दोनों संक्रमित निकलीं। उन्होंने बताया कि गुजरात से आई महिला पहले ही कई बीमारियों से ग्रसित है और उनको एम्स में भर्ती कराया गया है। जबकि, एम्स की डॉक्टर का स्वास्थ्य ठीक है और वे घर पर ही इलाज करा रही हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक ने बताया कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का अभी कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन बाहरी राज्यों से आए दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: छात्र संघ चुनाव में बढ़ती अराजकता के बीच एक्शन में पुलिस, SP सिटी सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ MBPG कॉलेज में किया निरीक्षण

More in Uncategorized

Trending News