Uncategorized
UKD नगर अध्यक्ष की पत्नी ने पेट्रोल छिड़ककर की आत्महत्या, 18वीं सालगिरह पर उठाया खौफनाक कदम

उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने सोमवार को अपने घर में ही पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
UKD नगर अध्यक्ष की पत्नी ने पेट्रोल छिड़ककर की आत्महत्या
घटना सोमवार सुबह की है। जब मोहित साह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए गए हुए थे। इस दौरान उनकी पत्नी लता साह (37) ने घर में पेट्रोल छिड़ककर खुद पर आग लगा ली। मोहित साह जैसे ही घर पहुंचे पत्नी की हालत देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
18वीं सालगिरह के दिन की आत्महत्या
बताया जा रहा है लता साह ने ये कदम अपनी 18वीं सालगिरह के दिन उठाया। सोमवार को उनके घर पर शाम के जश्न की तैयारी चल रही थी। घर पर ख़ुशी का माहौल था। इस दौरान संदिग्ध हालत में जलने से लाया की मौत हो गई। उनके इस कदम से उनके परिजन गहरे सदमे में है।
15 दिन पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार लता शाह डिग्री कॉलेज में योग प्रशिक्षिका थी। जो बीते कुछ समय से डिप्रेशन में थी। घटना से 15 दिन पहले भी उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया था। लेकिन उस समय उन्हें बचा लिया गया था।







