Connect with us

Uncategorized

सड़क सुरक्षा माह के तहत एआरटीओ नें टेक्सी चालकों को किया जागरूक, यातायात नियमों का पालन किये जाने की दिलवाई शपथ।

रिपोर्ट – विनोद पाल
टनकपुर – सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को परिवहन विभाग चम्पावत द्वारा एआरटीओ सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में श्री पूर्णागिरि टेक्सी एसोसिएशन के चालक व स्वामियों के साथ सड़क सुरक्षा माह जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एआरटीओ सुरेंद्र कुमार नें टेक्सी चालकों को जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन किये जाने की शपथ दिलायी। साथ ही सभी यातायात नियमों का पालन किये जाने के निर्देश दिए गये।

एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित किया जा रहे कार्यक्रमों का उद्देश्य सभी में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता की भावना विकसित करना है। उन्होंने टैक्सी चालकों को जागरुक करते हुए बताया सड़क हादसे में पीड़ित की मदद करने पर कानूनी सुरक्षा मिलेगी। सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करना नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा का संकल्प भी है। उन्होंने टैक्सी चालकों को अपने वाहनों में आवश्यक रूप से डस्टबिन लगाये जाने के निर्देश दिए। साथ ही नशे में वाहन न चलाने और सीटबेल्ट का प्रयोग करने व यात्रीयों से उचित व्यवहार करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ग्लोबल पहचान दिलाएंगे सोशल मीडिया क्रिएटर्स, CM धामी ने किया आह्वान

More in Uncategorized

Trending News