Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी: सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई के निर्देशन में कैंची धाम मेले के लिए काठगोदाम से 61, KMOU से 66 व रोडवेज से 22 और नैनीताल के लिए 30 शटल बसें शुरू

मीनाक्षी

हल्द्वानी: कैंची धाम मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा विशेष परिवहन व्यवस्था की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई के निर्देशन में काठगोदाम और हल्द्वानी से कैंची धाम और नैनीताल रूट पर शटल बसों का संचालन शुरू किया गया है। व्यवस्था के तहत काठगोदाम से 61, केएमओयू स्टेशन से 66 और रोडवेज स्टेशन से 22 शटल बसें कैंची धाम के लिए संचालित की जा रही हैं। वहीं नैनीताल रूट के लिए 30 शटल बसें तैनात की गई हैं। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने बताया कि कुल 179 शटल बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी रूटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें -  खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार उठा रही लगातार कदम….

More in Uncategorized

Trending News