Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी : कार सवार लोगों पर अज्ञात युवकों ने की फायरिंग, एक को लगी गोली, दो को लाठी-डंडों से किया घायल,देखे वीडियो

मीनाक्षी

हल्द्वानी में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. बीती देर शाम बिड़ला स्कूल के पास कुछ अज्ञात युवकों ने कार सवार लोगों पर फायर झोंक दिया. गोली लगने से एक शख्स घायल बताया जा रहा है. जबकि दो युवकों को अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडे मार घायल कर दिया. गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गई.घटना सोमवार शाम बिड़ला स्कूल के पास हल्दुपोखरा रोड की है. बताया जा रहा कार में बैठे युवकों पर कुछ बदमाश युवकों ने फायरिंग कर दी. फायरिंग में भास्कर बोरा नाम के

video link- https://youtube.com/shorts/gDpYG6RrBEE?si=rkydeq_JmLhvH78O

युवक को गोली लगी है. जबकि बदमाशों ने अन्य युवकों को लाठी डंडे से घायल कर दिया. जिनकी पहचान हरीश सिंह मेहरा और गणेश दरम्वाल के रूप में हुई है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.बताया जा रहा है तीनों युवक हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के चांदनी चौक, घुड़दौड़ा क्षेत्र के निवासी हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 20 से 25 युवकों के एक समूह ने आकर कार सवार युवकों को रोक दिया. जिसके बाद उन्होंने पहले दो कार सवार युवकों को काठी डंडों से पीटा. उसके बाद फायर झोंक मौके से फरार हो गए. हमलावरों ने कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया गया है. भास्कर की हालत को गंभीर देख हायर सेंटर रेफर किया है. जबकि अन्य दो युवकों का इलाज हल्द्वानी में ही चल रहा है. पुलिस हमलावरों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है. इस गोलीकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. एसपी सिटी प्रकाश चंद्र का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट किया जाएगा. घटना का कारण अभी सामने नहीं आया है

More in Uncategorized

Trending News